तीर्थक्षेत्र की जानकारी
संप्रदाय
दिगंबर जैन
तीर्थ का प्रकार
अतिशय तीर्थ
पता
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मन्दिर संघीजी, सांगानेर
जैन मौहल्ला, ग्राम एवं तह.- सांगानेर,
जि.-जयपुर (राजस्थान) 302029
जैन मौहल्ला, ग्राम एवं तह.- सांगानेर,
जि.-जयपुर (राजस्थान) 302029
मुख्य मंदिर एवं प्रतिमाएँ
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर, संघीजी
मूलनायक
आदिनाथ भगवान
प्रतिमा
भव्य प्राचीन वैभव युक्त कलापूर्ण 46 शिखरों युक्त मन्दिर है, मूलनायक अतिशयकारी प्रतिमा भगवान आदिनाथजी की लगभग 4000 वर्ष प्राचीन है
इस मन्दिर की सबसे बडी विशेषता यह है कि यह मन्दिर सात मंजिला है तलघर के मध्य में यक्षदेव द्वारा रक्षित प्राचीन जिन चैत्यालय विराजमान है । इसकी विशेषता है कि जिस स्थान पर यह विराजमान है वहां मात्र बालयती तपस्वी दिगम्बर साधु ही अपनी साधना के बल पर प्रवेश कर सकते है । इस चैत्यालय को निकालते समय निकालने वाले साधक को अपनी संकल्प शक्ति व्यक्त करनी पडती है कि इसको इतने समय के लिये भूगर्भ से बाहर श्रावकों के दर्शनार्थ ले जा रहें हैं और अमुक समय पर लाकर विराजमान कर दिया जायेगा । संकल्प समय के अन्दर ही इस चैत्यालय को भूगर्भ में वापस ले जाना अनिवार्य होता है इसमें विलम्ब करने पर अनेक प्रकार के अशुभ संकेत देखने में आते है । यह इस मन्दिर की सबसे बडी अतिषयता है एवं इससे प्राचीनता स्पष्ट नजर आती है
उपलब्ध सुविधाएँ
✓
धर्मशाला
✓
भोजनशाला
✓
पार्किंग
✓
पेयजल
✓
स्नान व्यवस्था
✓
साधु-साध्वी निवास
✓
पुस्तकालय
✓
शौचालय
अधिक जानकारी
- मंदिर का समय : सुबह 5.00 बजे से शाम 10.00 बजे तक