मंदिर जी को पहाड़ के स्वरूप में बनाया गया है। यहां श्री अनिरुद्ध कुमार भगवान एवं श्री शंभु कुमार भगवान की टोंक, राजुल जी तथा श्री धरसेन आचार्य जी की गुफा के दर्शन होते हैं। मंदिर के शिखर पर श्री 1008 नेमिनाथ भगवान की भव्य प्रतिमा विराजमान है।
वर्ष 2005 में मुनि श्री 108 उर्जयंत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 इन्द्रनंदी जी महाराज के संघों के सान्निध्य में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ।
दिनांक 18 नवंबर 2015 को मुनि श्री प्रज्ञासागर जी महाराज के सान्निध्य में छोटा गिरनार जी के भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ। इसके पश्चात 2 से 7 नवंबर 2016 तक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ।
मंदिर जी के इतिहास का विवरण शिलापट्ट पर भी अंकित है

तीर्थक्षेत्र की जानकारी
संप्रदाय
दिगंबर जैन
तीर्थ का प्रकार
अतिशय तीर्थ
पता
श्री दिगंबर जैन अतिशय छोटा गिरनारजी, जयपुर कोटा रोड, (राजस्थान) पिनकोड: 303908
उपलब्ध सुविधाएँ
✓
धर्मशाला