Home › Aarti › Shri Mahaveer Swami Aarti
Aarti

महावीर भगवान की आरती

Shri Mahaveer Swami Aarti
भगवान महावीर स्वामी को समर्पित एक भक्तिमय आरती है। इसमें भगवान महावीर के जन्म, त्याग, तप, अहिंसा और आत्मज्ञान का गुणगान किया गया है। आरती में चांदनपुर और भगवान महावीर के अतिशय का भी सुंदर वर्णन मिलता है। यह आरती श्रद्धालुओं को शांति, संयम और आत्मकल्याण की प्रेरणा देती है।
Aarti | 5 Oct 2026

ॐ जय महावीर प्रभु,
स्वामी जय महावीर प्रभु। कुण्डलपुर अवतारी,
चांदनपुर अवतारी, त्रिशलानंद विभु॥

सिद्धार्थ घर जन्मे, वैभव था भारी।
बाल ब्रह्मचारी व्रत, पाल्यो तप धारी॥

ॐ जय महावीर प्रभु…॥

आतम ज्ञान विरागी, सम दृष्टि धारी।
माया मोह विनाशक, ज्ञान ज्योति जारी॥

ॐ जय महावीर प्रभु…॥

जग में पाठ अहिंसा, आप ही विस्तारयो।
हिंसा पाप मिटा कर, सुधर्म परिचारियो॥

ॐ जय महावीर प्रभु…॥

अमर चंद को सपना, तुमने प्रभु दीना।
मंदिर तीन शिखर का, निर्मित है कीना॥

ॐ जय महावीर प्रभु…॥

जयपुर नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी।
एक ग्राम तिन्ह दीनो, सेवा हित यह भी॥

ॐ जय महावीर प्रभु…॥

जो कोई तेरे दर पर, इच्छा कर आवे।
धन सुत्त सब कुछ पावे, संकट मिट जावे॥

ॐ जय महावीर प्रभु…॥

निशदिन प्रभु मंदिर में, जगमग ज्योत जरे।
हम सेवक चरणों में, आनंद मूंद भरे॥

ॐ जय महावीर प्रभु…॥

ॐ जय महावीर प्रभु,
स्वामी जय महावीर प्रभु। कुण्डलपुर अवतारी,
चांदनपुर अवतारी, त्रिशलानंद विभु॥

ॐ जय महावीर प्रभु…॥